दिल्ली के CM केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप पर BJP नेताओं ने दी है शिकायत

केंद्र सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी शुरू कर दी है। सुबह पहले मुख्यमंत्री के आवास पर प्रवर्तन निदेशाल (ED) के अधिकारी पहुंचे थे। उनके जाने के बाद अब दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने CM के सरकारी अवासा पर दस्तक दे दी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम भारतीय जनता पार्टी.

केंद्र सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी शुरू कर दी है। सुबह पहले मुख्यमंत्री के आवास पर प्रवर्तन निदेशाल (ED) के अधिकारी पहुंचे थे। उनके जाने के बाद अब दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने CM के सरकारी अवासा पर दस्तक दे दी है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की शिकायत पर जांच करने के लिए पहुंची है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि भाजपा उनकी सरकार को गिराने के लिए उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।

घर पर नहीं मिले केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आज क्राइम ब्रांच की टीम दूसरी बार पहुंची थी। इससे पहले भी वह AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में केजरीवाल को नोटिस देने के लिए गए थे। लेकिन क्राइम ब्रांच को मुख्यमंत्री के आवास से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

CM केजरीवाल आज अपने आवास पर नहीं थे। पिछली कल भी क्राइम ब्रांच की टीम को CM आवास से खाली हाथ ही लौटना पड़ा था। हालांकि CMO के अधिकारियों ने क्राइम ब्रांचस के अधिकारियों को उन्हें नोटिस सौंपने के लिए भी कहा, लेकिन क्राइम ब्रांच ने कहा कि वह सिर्फ अरविंद केजरीवाल को ही दस्ती नोटिस देंगे।

भाजपा नेताओं ने दी है शिकायत आरोपों की जांच हो

पिछले महीनो 27 जनवरी को अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी ने बयान जारी कर आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में उनकी सरकार को गिराना चाहती है। उनके विधायकों ने BJP ने 25-25 करोड़ रुपए का ऑफऱ दिया है। इस बयान के बाद भाजपा ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जाए।

- विज्ञापन -

Latest News