
26 additional coaches in the train : अमृतसर। अमृतसर–बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए 26 जुलाई से 2 अगस्त तक इस ट्रेन में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त सेकंड क्लास (जनरल) कोच लगाने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक व आरामदायक बनेगी।
फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की आरक्षण संबंधी अधतन जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने ट्रेन संख्या 18238 (अमृतसर–बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) में 26 जुलाई से 2 अगस्त तक अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त सेकंड क्लास (जनरल) कोच लगाने का निर्णय लिया है।
अतिरिक्त कोच लगाए जाने से ट्रेन में यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे ज्यादा यात्रियों को यात्रा का अवसर मिलेगा और उनका सफर अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक होगा। फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की आरक्षण संबंधी अधतन जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...