लुधियाना: भारत नगर चौक एलिवेटिड रोड पर वीरवार देर रात को पाइप से लदा ट्राला असंतुलित होकर रेलिंग से जा टकराया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ है लेकिन डिवाइडर पर लगी स्टील की रेलिंग और स्ट्रीट लाइट पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में ट्राले को भी नुक्सान पहुंचा है। पुलिस मुलाजिमों ने देर रात घटनास्थल पर पहुंच हालातों को संभाला। थाना डिवीजन नंबर 5 के ए.एस.ई. ओमप्रकाश बताते हैं कि घटना रात करीब 12:30 बजे की है। सीवर पाइप से लदा एक ट्राला बस स्टैंड की तरफ से मोगा की तरफ जा रहा था।
चालक के अनुसार भारत नगर एलिवेटिड रोड पर पहुंचते ही ट्राले के आगे एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाते हुए उसका वाहन से संतुलन बिगड़ गया। ट्राला डिवाइडर पर लगी स्टील की रेलिंग से टकरा गया। रेलिंग और स्ट्रीट लाइट पोल को नुक्सान पहुंचा है। इसके अलावा ट्राले तथा इस पर लदी पाइप को भी नुक्सान पहुंचा है। ए.एस.आई. के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन को तुरंत सड़क से हटवाया गया ताकि राहगिरों को किसी प्रकार से परेशानी न उठानी पड़े।
ये भी पढ़ें- PM मोदी का आज गुजरात दौरा, सम्राट संप्रति संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन