
लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी गियासपुरा सर्कल की कार्यकारिणी बैठक सर्कल प्रधान सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मोदगिल,जोनल प्रभारी कैलाश चौधरी,साउथ प्रभारी सरदार सर्वजीत सिंह काका तथा मंडल प्रभारी गौरव अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सरदार निर्मल सिंह, चंद्रभान चौहान, विभोर गर्ग, पार्षद सरदार कुलवंत सिंह, संदीप मित्तल, कविता देवी, सरदार गुरदीप सिंह राणा, चहल सिंह धीमान, अनिल पाल, सरदार हरजिंदर खंभ, डॉ. जयप्रकाश, शिवराम गुप्ता, अरुण कश्यप, सत्य सिंह, नीरज झा, राजकुमार गुप्ता, भोलानाथ सोनी, बैजनाथ गुप्ता, राजा तिवारी, आदित्य कुमार, दीप गुप्ता, दीप नारायण पोद्दार, पार्वती देवी, जितेंद्र बंटीतायल, जवाहरलाल मौर्य, राजीव शर्मा, संजय बारी, पंकज तिवारी, अखिलेश कुमार, गुरवीर सिंह बल, धनंजय कुमार, शिवा चतुर्वेदी तथा मोहम्मद अनीस सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण के बल पर ही पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी सक्रियता, एकजुटता एवं अनुशासन के साथ भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
बैठक में गियासपुरा सर्कल के वार्ड नंबर 33 एवं 36 के समर्पित कार्यकर्ताओं, पंजाब एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों, मोर्चा प्रभारियों तथा पार्षदों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने भारी संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाया। कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए सभी ने भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)
मेष: दिन शुभ रहेगा...