Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज MP संतोख चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे

January 14, 2023

दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज MP संतोख चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे

जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह के देहांत से धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और पंजाब भर में शोक की लहर दौड गई है। संतोख सिंह के निधन पर उनके निवास स्थान पर दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज, रिटायर्ड आईटीओ अशोक मल्होत्र सहित पंजाब भर से धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक वर्ग और सभी राजनीतिक पार्टियों से जुडे राजनीतिक ने परिवार के साथ शोक ब्यक्त किया। श्री विज ने कहा कि चौधरी संतोख सिंह के इस तरह से परिवार व पार्टी को छोड़कर इस संसार से चले जाना सबसे बड़ी क्षति है। उन्होने कहा कि वह हमेशा परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े है। बताजा रहा है कि चौधरी का अंतिम संस्कार रविवार सुबह 11 बजे पैतृक गांव धालीवाल में किया जाएगा। बता दें कि चौधरी संतोख सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्ना में शामिल हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई। इसके बाद राहुल ने यात्ना को बीच में रोका और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने संतोख चौधरी को मृत घोषित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें