Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tarn Taran के सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में बिजली बहाल: पावरकॉम प्रवक्ता

August 28, 2023

Tarn Taran के सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में बिजली बहाल: पावरकॉम प्रवक्ता

तरनतारन : तरनतारन के गांवों में पानी संबंधी छपी खबरों को लेकर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि, छपी खबरें तथ्यों पर आधारित नहीं है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रवक्ता की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह खबर तथ्यों से परे है और सही नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले घडुरम बांध टूटने से केवल 3 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जिनके नाम गांव घडूंम, कुट्टीवाला और भूरा हिठार हैं, लेकिन इन तीनों गांवों की बिजली आपूर्ति वॉटर वर्क्स कनेक्शन सहित 5 दिन पहले पूरी तरह से बहाल कर दी गई है और अब कोई भी गांव बिजली आपूर्ति से वंचित नहीं है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा है कि हाल ही में बाढ़ से प्रभावित सभी गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें