Lok Sabha Election 2024 के लिए पंजाब के कुल मतदाताओं की अंतिम सूची जारी : CEO Sibin C

पंजाब में 1 जून 2024 को होने वाले चुनाव के लिए कुल 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 739 (2,14,61,739) मतदाता वोट डालेंगे।

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब के कुल मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। पंजाब में 1 जून 2024 को होने वाले चुनाव के लिए कुल 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 739 (2,14,61,739) मतदाता वोट डालेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पंजाब में नए वोट बनाने की आखिरी तारीख 4 मई है और 4 मई तक जमा किए गए फॉर्म का निपटारा 14 मई तक किया जाना है। आज जारी मतदाता सूची के मुताबिक, पंजाब में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 739 (2,14,61,739) है। इसमें 1 करोड़ 12 लाख 86 हजार 726 (1,12,86,726) पुरुष मतदाता, 1 करोड़ 1 लाख 74 हजार 240 (1,01,74,240) महिला मतदाता और 773 अन्य मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि 5 लाख 38 हजार 715 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। इसी तरह 1 लाख 89 हजार 855 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 718 है. सिबिन सी ने कहा कि 13 लोकसभा सीटों के लिए कुल 24,451 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें से 16,517 गांवों में और 7,934 शहरों में बनाए गए हैं। पंजाब में 100 फीसदी फोटो पहचान पत्र बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के लिए उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की टीम कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने मतदाताओं से इस बार ’70 पार’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की हैं।

किस लोकसभा क्षेत्र में कितने मतदाता :

-गुरदासपुर में कुल 16 लाख 5 हजार 204 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 48 हजार 855 पुरुष मतदाता, 7 लाख 56 हजार 283 महिला मतदाता और 36 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

-अमृतसर में कुल 16 लाख 11 हजार 263 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 45 हजार 434 पुरुष मतदाता, 7 लाख 65 हजार 766 महिला मतदाता और 63 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

-खडूर साहिब में कुल 16 लाख 67 हजार 797 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 76 हजार 281 पुरुष मतदाता, 7 लाख 91 हजार 449 महिला मतदाता और 67 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

-जालंधर में कुल 16 लाख 54 हजार 3 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 59 हजार 687 पुरुष मतदाता, 7 लाख 94 हजार 272 महिला मतदाता और 44 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

-होशियारपुर में कुल 16 लाख 1,826 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 30 हजार 840 पुरुष मतदाता, 7 लाख 70 हजार 942 महिला मतदाता और 44 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

-आनंदपुर साहिब में कुल 17 लाख 32 हजार 211 मतदाता हैं, जिनमें 9 लाख 4 हजार 50 पुरुष मतदाता, 8 लाख 28 हजार 97 महिला मतदाता और 64 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

-लुधियाना में कुल 17 लाख 58 हजार 614 मतदाता हैं, जिनमें 9 लाख 37 हजार 94 पुरुष मतदाता, 8 लाख 21 हजार 386 महिला मतदाता और 134 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

-फतेहगढ़ साहिब में कुल 15 लाख 52 हजार 567 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 23 हजार 339 पुरुष मतदाता, 7 लाख 29 हजार 196 महिला मतदाता और 32 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

-फरीदकोट में कुल 15 लाख 94 हजार 33 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 42 हजार 184 पुरुष मतदाता, 7 लाख 51 हजार 768 महिला मतदाता और 81 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

-फिरोजपुर में कुल 16 लाख 70 हजार 8 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 80 हजार 617 पुरुष मतदाता, 7 लाख 89 हजार 343 महिला मतदाता और 48 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

-बठिंडा में कुल 16 लाख 51 हजार 188 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 70 हजार 14 पुरुष मतदाता, 7 लाख 81 हजार 140 महिला मतदाता और 34 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

-संगरूर में कुल 15 लाख 56 हजार 601 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 24 हजार 1 पुरुष मतदाता, 7 लाख 32 हजार 554 महिला मतदाता और 46 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

-पटियाला में कुल 18 लाख 6 हजार 424 मतदाता हैं, जिनमें 9 लाख 44 हजार 300 पुरुष मतदाता, 8 लाख 62 हजार 44 महिला मतदाता और 80 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

मतदान केंद्रों की कुल संख्या

सिबिन सी ने कहा कि 13 लोकसभा सीटों के लिए कुल 24,451 मतदान केंद्र होंगे. गुरदासपुर में 1895, अमृतसर में 1684, खडूर में 1684, जालंधर में 1684, होशियारपुर में 1903, फतेकोट में 1683, संगरूर में 1903, 1765 में 2082 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

- विज्ञापन -

Latest News