
Jalandhar Murder News: जालंधर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन और बाइक भी नहर में फेंक दी। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
22 जून से लापता था युवक
मृतक की पहचान 31 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ नोनी के रूप में हुई है। वह जालंधर के मोहल्ला नंबर-15 का रहने वाला था और पार्ट-टाइम डीजे का काम करता था। गुरप्रीत 22 जून को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की और अगले दिन पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग
जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में गुरप्रीत को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन वह बाहर आता दिखाई नहीं दिया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस ने डंप पर काम करने वाले गुरप्रीत के दोस्त रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, वारदात वाली रात दोनों दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने गुरप्रीत की हत्या कर दी।
रवि 7 से 8 साल से कैंट कैंटोनमेंट में डंप पर बलजीत सिंह नामक ठेकेदार के पास जेसीबी चलाने का काम करता है। रवि जालंधर कैंट का निवासी है और डंप पर काम करता था।
मोबाइल और बाइक नहर में फेंककर भटकाने की कोशिश
हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी। इसके बाद शव को कूड़े के डंप में दफना दिया, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।

बुलडोजर और जेसीबी से निकाला गया शव
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बुलडोजर और जेसीबी की मदद से कूड़े के डंप की खुदाई कर शव बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़ें…
परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
मृतक के परिजनों का कहना है कि इस हत्या में केवल एक व्यक्ति का शामिल होना संभव नहीं लगता। उन्होंने आशंका जताई है कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और पूरे मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...