Last Updated: September 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

नार्थ हल्के के इंचार्ज बनने पर मेयर विनीत धीर की भव्य शुक्राना यात्रा, बोले- विकास और जनसेवा को देंगे प्राथमिकता

August 3, 2026

नार्थ हल्के के इंचार्ज बनने पर मेयर विनीत धीर की भव्य शुक्राना यात्रा, बोले- विकास और जनसेवा को देंगे प्राथमिकता

पंजाबः जालंधर के मेयर धीर विनीत धीर को आम आदमी पार्टी द्वारा नार्थ हल्के का इंचार्ज नियुक्त किए जाने के बाद रविवार को उनके हल्के में भव्य शुक्राना यात्रा निकाली गई। यात्रा देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होती हुई सोढ़ल मंदिर में संपन्न हुई। शुक्राना यात्रा में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अमृतपाल, शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों सहित पार्टी की बड़ी संख्या में नेतृत्व टीम और कार्यकर्ता शामिल हुए।

मेयर विनीत धीर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जालंधर नार्थ हल्के की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे तथा नार्थ हल्के के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के बाद शुक्राना यात्रा प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होते हुए सोढ़ल मंदिर तक पहुंची।

उन्होंने कहा कि मेयर पद की जिम्मेदारी के साथ-साथ नार्थ हल्के की नई जिम्मेदारी को भी वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। विनीत धीर ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर नार्थ हल्के से भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें