Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री मान की अपील पर घायल किसान प्रीतपाल सिंह को ढॠकचंडीगढ़ किया गया शिफ्ट

February 25, 2024

मुख्यमंत्री मान की अपील पर घायल किसान प्रीतपाल सिंह को ढॠकचंडीगढ़ किया गया शिफ्ट

चंडीगढ़/ जालंधर: प्रीतपाल सिंह, जो पंजाबहरियाणा सीमा पर गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था, को पीजीआई चंडीगढ़ में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर मुख्य सचिव ने प्रीतपाल सिंह को इलाज के लिए पंजाब को सौंपने के बारे में हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था। सीएम मान के हस्तक्षेप के बाद प्रीतपाल सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया है।

डा. बलबीर ने कहा कि हमारी टीम पहले से ही पीजीआई चंडीगढ़ में मौजूद है, जहां प्रीतपाल सिंह को उचित चिकित्सा देखभाल मिलेगी और उनके परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा बॉर्डर पर लोकतंत्र की हत्या कर रही है और देश के संविधान और कानून व्यवस्था का मजाक उड़ा रही है। डा. बलबीर ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों को आम आदमी पार्टी और भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का पूरा समर्थन है। पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहते हैं।

केंद्र और हरियाणा सरकार को उन्हें इसकी इजाजत देनी चाहिए। उन्होंने किसानों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई के लिए भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसानों को विरोध प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है। कंटीले तारों का इस्तेमाल और किसानों पर अत्याचार करना बिल्कुल असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। केंद्र सरकार को हमारे किसानों पर अत्याचार करना बंद करना चाहिए और जल्द उनकी सभी मांगें मान लेनी चाहिए।

मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने हरियाणा को भेजा था पत्र, उपचाराधीन घायल किसानों का मांगा था ब्यौरा
शंभू और खनौरी में किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान घायल किसानों को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। अब पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने हरियाणा के अपने समकक्ष को पत्र भेज कर रोहतक में उपचाराधीन किसानों का ब्यौरा मंगा है। मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल को पत्र भेजकर कहा है कि ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि दिल्ली चलो मार्च में शामिल पंजाब के किसान प्रितपाल सिंह का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रितपाल सिंह को तुरंत पंजाब के हवाले किय जाए ताकि राज्य सरकार द्वारा उसका फ्री इलाज करवाया जा सके। पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है कि इसके अलावा अगर अन्य कोई किसान भी हरियाणा में उपचाराधीन है तो उसे तुरंत पंजाब को सौंपा जाए। मालूम हो कि शंभू और खनौरी बार्डर पर 21 फरवरी को दिल्ली कूच करने वाले किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा आंसू गैस और रबड़ की गोलियां चलाई गई थी।

इस दौरान गोली लगने के कारण खनौरी बार्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी जबकि 100 से अधिक किसान घायल हुए थे। हरियाणा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कुछ किसानों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि करीब 4 किसान पीजीआई में भर्ती हैं लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें