Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Parabolic Drugs Case: अशोका यूनिवर्सिटी के को-फाउंडर्स की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने किए बड़े खुलासे

October 28, 2023

Parabolic Drugs Case: अशोका यूनिवर्सिटी के को-फाउंडर्स की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने किए बड़े खुलासे

ईडी पैराबोलिक Drugs मामले में मनी लॉड्रिंग कानून में जांच और छापेमारी कर रही है। बता दें ये मामला 1600 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड से जुड़ा है, जिसमें सीबीआई ने बैंक की शिकायत पर दिसंबर 2021 में 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला Parabolic Drugs कंपनी, इसके डायरेक्टर प्रणव गुप्ता, विनीत गुप्ता, दीपाली गुप्ता और दूसरे आरोपियों के खिलाफ था. इसी मामले की जांच को लेकर ED ने 27 अक्टूबर को 17 जगहों पर छापेमारी की थी, जिसमें दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला और सोनीपत का नाम शामिल है। इसी मामले में एजेंसी ने अशोका यूनिवर्सिटी के दिल्ली के दफ्तर और सोनीपत में यूनिवर्सिटी के कैंपस में भी छापेमारी की. इस दौरान कई बड़े खुलासे हुए।

एजेंसी की जांच में पता चला कि प्रणव गुप्ता और विनीता गुप्ता अशोका यूनिवर्सिटी (Ashoka University) के सह-संस्थापक हैं। इन दोनों ने बैंक से लोन लेकर यूनिवर्सिटी में 7 करोड़ रुपए डायवर्ट किए यानी बैंक फ्रॉड किया। जांच में पता चला कि सितंबर 2013 में पैराबोलिक ड्रग्स (parabolic drugs)कंपनी को बैंक से मिले 1600 करोड़ रुपये के लोन में से कुछ रकम जेडीआरजी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी। उसके बाद ये पैसा अविनाश गुप्ता को लगाया गया और फिर वहां से 1 करोड़ रुपए अशोका यूनिवर्सिटी में लगाए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें