Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव से जनता खुश, कहा-परेशानी हो रही कम

May 4, 2023

सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव से जनता खुश, कहा-परेशानी हो रही कम

बरनाला (हिमांशु दुआ): पंजाब सरकार द्वारा सरकारी विभागों के दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है, जिसके चलते बरनाला जिले के सरकारी दफ्तरों में सभी कर्मचारी सुबह 7:30 बजे पहुंच रहे हैं। वहीं, पब्लिक द्वारा सरकार के इस फैसले की प्रशंसा की जा रही है, लोगों का कहना है कि सभी अधिकारी समय सर अपने दफ्तरों में पहुंचकर लोगों के काम कर रहे हैं, इसके साथ लोगों की परेशानी कम हो रही है। साथ ही डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि, जिले भर के सभी अधिकारी सरकार के इस उपराले का सहयोग कर रहे हैं।

इस संबंध में बातचीत करते हुए डीसी कंपलेक्स में काम करवाने आए लोगों ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी विभाग के दफ्तरों का जो समय चेंज किया गया है यह एक अच्छा कदम है। वह अलग अलग दफ्तरों में अपने काम करवाने पहुंचे थे सभी दफ्तरों के कर्मचारी सुबह 7:30 बजे अपने दफ्तरों में काम करने पहुंच गए। सरकार ने यह फैसला बिजली बचत को लेकर किया है परंतु इसके साथ लोगों की परेशानी कम हो रही है और लोग समय रहते अपने काम करवाकर दफ्तरों से जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसके साथ एकदम होने वाली शहर की ट्रैफिक पर भी असर दिख रहा है। इस संबंध में जिला बरनाला की डिप्टी कमिश्नर पूनम दीप कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी विभागों के दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से 2:00 बजे तक कर दिया गया है यह फैसला बिजली बचत को लेकर किया गया है ताकि किसानों को खेतों के लिए समय सर बिजली मिल सके। जिले भर के सभी अधिकारी सरकार के इस यत्न के लिए सहयोग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें