Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी ने मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस, गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को किया याद

December 23, 2022

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी ने मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस, गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को किया याद

जालंधर: हर साल की तरह इस साल भी पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। गणित दिवस हर साल 22 दिसंबर को भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने गणित गतिविधियों का एक सत्र आयोजित किया। इस मौके पर छात्रों ने गणित गैलरी का दौरा किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्रों में गणित के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए गणित विषय के प्रति जिज्ञासा और रुचि पैदा करना था। इस बार गणित दिवस समारोह की थीम है “गणित सबके लिए है”। इस अवसर पर प्रदेश भर के स्कूलों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए साइंस सिटी के डायरेक्टर डॉ. राजेश ग्रोवर ने कहा कि गणित जीवन के हर पहलू की कुंजी है और इसके बिना कोई भी अध्ययन, शोध कार्य पूरा नहीं किया जा सकता है। ट्रेकिंग, ड्राइविंग, खाना पकाने, वित्त, सभी बैंकिंग कार्यों, इंजीनियरिंग और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर आदि जैसी दैनिक गतिविधियों में गणित की भूमिका देखी जा सकती है। यह भी देखा गया है कि किताबों के माध्यम से गणित को समझने और सीखने में कठिनाई के कारण छात्रों में गणित का फोबिया भी पैदा हो जाता है। निरौपचारिक शिक्षा, छात्रों को गणितीय समस्याओं को समझाने के लिए समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने आगे बताया कि साइंस सिटी में हैंड्स-ऑन प्रदर्शनियों के साथ एक गणितीय विज्ञान गैलरी की स्थापना करके इस दिशा में एक पहल की गई है। विभिन्न गणितीय सिद्धांतों पर आधारित यह गैलरी छात्रों को गणितीय समस्याओं को हल करने का एक अनूठा अनुभव प्रदान करती हैं और छात्रों की विषय पर पकड़ मजबूत करने में मददगार साबित हो रही है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार विजेता गणित विशेषज्ञ किरणदीप सिंह उपस्थित हुए। आप के द्वारा गणित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूलों में गणित हब, गणित पार्क और गणित पुस्तकालय भी खोले गए हैं। किरणदीप सिंह ने अपने सेशन के दौरान गणित के मॉडल, किट और गेम को बहुत ही आसान तरीके से समझाया। उन्होंने छात्रों से गणित के मूल सिद्धांतों पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बुनियादी स्तर की मजबूत पकड़ के साथ उन्नत स्तर के सिद्धांतों को बहुत आसानी से और प्रभावी ढंग से समझा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें