पंजाब डेस्क। अमृतसर के मशहूर सीनियर स्टडी स्कूल को शुक्रवार सुबह एक संदिग्ध कॉल या मैसेज के जरिए बम धमाके की धमकी मिली। यह सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। जैसे ही स्कूल प्रबंधन को धमकी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस की कई टीमें स्कूल पहुंचीं और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। खबर का पता चलते ही अभिभावकों में दहशत फैल गई, लेकिन पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि सब पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
पूरे स्कूल परिसर को करवाया गया खाली
धमकी की सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम स्कूल पहुंची और पूरे परिसर को खाली करवाया। हर कमरे, गलियारे और मैदान में सर्च ऑपरेशन चलाया गया ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध चीज़ की पुष्टि की जा सके।
अन्य स्कूलों को भी मिली धमकी, सुरक्षा और कड़ी की गई
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सिर्फ सीनियर स्टडी स्कूल ही नहीं, बल्कि शहर के कई अन्य स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं। इसके चलते पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है और कई जगहों पर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।
अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील
पुलिस की साइबर सेल धमकी देने वाले फोन या मैसेज की लोकेशन और स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। अब तक किसी भी स्कूल में कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि मामला संवेदनशील है और सभी एंगल से जांच चल रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति बनाए रखें, पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। जल्द ही इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...