Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

वरिष्ठ पत्रकार कासिफ फारूकी मानद डॉक्टरेट पुरस्कार से सम्मानित

December 27, 2024

वरिष्ठ पत्रकार कासिफ फारूकी मानद डॉक्टरेट पुरस्कार से सम्मानित

मलेरकोटला: आइकॉनिक पीस अवार्ड काउंसिल द्वारा हाल ही में दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक शानदार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देश की जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित कर के उन्हें सम्मानित किया गया।

इस समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी समय अपनी सेवाएं दे रहे शहर के पत्रकार कासिफ फारूकी को पीस अवार्ड काउंसिल द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया तथा उन्हें भारतीय शांति परिषद की आजीवन सदस्यता भी प्रदान की गई। इस अवसर पर बोलते हुए पीस काउंसिल के चेयरमैन डॉ. इंजी. विष्णु प्रसाद ने कहा कि डॉ. कासिफ फारूकी ने पत्रकारिता, विशेषकर सिख-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देकर दोनों समुदायों को करीब लाने में विशेष भूमिका निभाई है तथा वर्तमान में लाखों लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा प्रणालियों से जोड़ने तथा उन्हें मानसिक व आर्थिक शोषण से बचाने के लिए काम कर रहे हैं।

इसके साथ ही चेयरमैन ने कहा कि कासिफ फारूकी ने छोटे से शहर में रहकर जो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, उसे देखते हुए पीस काउंसिल ने डॉ फारूकी को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है।

ये भी पढ़ें:ये भी पढ़ें: अमेरिका का भारतीयों को बड़ा झटका, H-1B Visa पर लगेगी 3 साल की रोक!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें