
मोगा। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि. (भावाधस) संगठन मोगा-पंजाब की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रगट दिवस की खुशी में विशेष धार्मिक समारोह करवाया गया। समारोह की अगुवाई नगर निगम लुधियाना के सेनेटरी इंस्पेक्टर सेवक राम फौजी ने की। इस दौरान सर्व धर्म सत्संग मंडल मोगा के सदस्यों और विभिन्न धार्मिक हस्तियों की ओर से सत्संग करवाया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-चने का लंगर भी लगाया गया।
समारोह में शिरोमणि अकाली दल के मोगा हलका इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इस पावन दिवस पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर कामयाब बनाएंगे और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देंगे। उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत पर भी जोर दिया।
भावाधस संगठन के जिला प्रधान सूरज जादू ने कहा कि संगठन भगवान वाल्मीकि जी के धर्म और शिक्षाओं का प्रचार घर-घर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षित, जागरूक और संगठित बनाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। पंजाब वाइस प्रधान राहुल उजीनवाल, सीनियर वाइस प्रधान साजन चांवरिया, वाइस प्रधान दलीप कुमार और सचिव मोहित कांत सहित पूरी टीम ने समारोह में सहयोग दिया।
इस अवसर पर आचार्य खेमचंद परवाना, आचार्य शशिकांत साहिल, महंत मदन लाल, महंत सविता नाथ, महंत राकेश कुमार और महंत महेश बौहत ने सत्संग में भाग लिया। समारोह में नगर निगम मोगा दफ्तर यूनियन के प्रधान सुखपाल सोदा, आदि धर्म समाज के प्रधान अर्जुन पांतमूली, क्रांतिकारी लोक चेतना मंच के प्रधान विशाल राजपूत, कांग्रेस एससी सेल के पंजाब जनरल सचिव राजू सहोता, इंटक यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा घाली, काउंसलर मतवाल सिंह, काउंसलर परमिंदर सिंह पमा, एडवोकेट गीतांजलि करोतिया, ऋषि सारवान, भूमिका बौहत, चाहत चंडालिया और वंश बौहत सहित पालकी यूनिटी क्लब मोगा के सदस्य भी मौजूद रहे।
📍 Location: मोगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...