
अमृतसर में आज दिन दिहाड़े एक व्यक्ति ने सरे बाजार रिवाल्वर निकाल ली। हालांकि व्यक्ति ने इस दौरान कोई फायरिंग तो नहीं की लेकिन वहां मौजूद लोग उसे देख डर गए। यह मामला अमृतसर के पुतलीघर का है, जहां भरी ट्रैफिक होने की वजह से उक्त व्यक्ति की गाडी भीड़ में फस गई। गुस्साए व्यक्ति ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली और उसे हवा में लहराने लगा। जिसके बाद उसने रिवाल्वर के दम पर ट्रेफिक हटवाया। इस घटना की पूरी वीडियो काफी वायरल हो रही है। पुलिस भी इस वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति को ढूंढने की कोशिश में जुट गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...