Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सत्संग में भाग लेने जा रहे श्रद्धालुओं की बस अनाज मंडी के पोल से टकराई

April 30, 2024

सत्संग में भाग लेने जा रहे श्रद्धालुओं की बस अनाज मंडी के पोल से टकराई

बरनाला: बरनाला से डेरा सिरसा सत्संग जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार 29-30 लोग घायल हो गए। घायलों को बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बस में सवार सभी यात्री डेरा सिरसा के प्रेमी थे, जो शेरपुर और बरनाला से आज डेरा सिरसा में होने वाली सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ड्राइवर की गलती के कारण यह हादसा हो गया। बरनाला के बस स्टैंड से बैक साइड दाना मंडी की तरफ रास्ते को बंद करके बड़े पोल लगाए गए हैं ताकि बड़ा व्हीकल यहां से न गुजरे।

परंतु बस ड्राइवर ने लापरवाही व बड़ी तेजी के साथ बस को पोल में मार दिया जिसके साथ बस में सवार लोग जख्मी हो गए। इसके अलावा बस बुरी तरह से टूट गई और पोल टेढ़ा हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया। इस संबंध में बस में सवार एक यात्री ने बताया कि आज वह शेरपुर से डेरा सिरसा सत्संग में जा रहे थे। जब वह बरनाला पहुंचे तो बरनाला से बस ड्राइवर ने बस स्टैंड के बैक साइड दाना मंडी साइड से बस निकालने की कोशिश की। जहां पर रास्ता बंद करके पोल लगे हुए हैं।

परंतु बस ड्राइवर ने इस सब के जानते हुए पोल के साथ बस टकरा दी। जिसके साथ बस में सवार बड़ी संख्या में सवारियां जख्मी हो गई, जिन्हें सिविल बरनाला में दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के लिए सीधे तौर पर बस का ड्राइवर जिम्मेदार है। वहीं इस संबंधी घायलों को सिविल अस्पताल बरनाला में लाने वाले एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह एंबुलेंस के द्वारा 15- 20 घायलों को सिविल अस्पताल में लाया है। उन्होंने कहा कि हादसे से पता चल रहा है कि बस ड्राइवर की गलती के साथ यह हादसा हुआ है।

इस मौके सिविल अस्पताल बरनाला के डाक्टर गगनदीप सिंह ने कहा कि आज एक बस एक्सीडेंट होने के कारण 3035 लोग बरनाला अस्पताल में जख्मी हालत में दाखिल हुए हैं। जिन्हें थोड़ी बहुत चोटें लगी हैं। इनमें से कोई भी ज्यादा गंभीर जख्मी नहीं है। मरीजों की सिटी स्केन और एकसरे वगैरा लिख दिए गए हैं इसके बाद ही अगली रिपोर्ट दी जा सकती है। इस संबंध में जांच कर रहे पुलिस अधिकारी जगरूप सिंह ने बताया कि बस हादसे के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बस ड्राइवर की गलती से हुआ। घटना के बाद चालक भाग निकला। पुलिस मामले की जांच करके कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें