Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने पंचायत सचिव को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार- बीडीपीओ पर भी मामला दर्ज

March 5, 2025

विजिलेंस ब्यूरो ने पंचायत सचिव को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार-  बीडीपीओ पर भी मामला दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान एसएएस नगर के ब्लॉक कुर्दा में तैनात पंचायत सचिव अवनीत सिंह बाजवा को 20000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस रिश्वत मामले में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) एसएएस नगर धनवंत सिंह को सह-आरोपी बनाया गया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को एक सरपंच द्वारा दोनों अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी को दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि बीडीपीओ और पंचायत सचिव ने वर्ष 2018-2023 तक ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किए गए अनुदानों के उपयोग प्रमाण पत्र (यूसी) जारी करने के लिए 20000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन, फ्लाइंग स्क्वायड-1, पंजाब में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और बीएनएस की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए 3 हजार से ज्यादा लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें