Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

9-10 से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश की संभावना

February 7, 2023

9-10 से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश की संभावना

लुधियाना : पिछले कुछ दिनों से निकल रही धूप से तापमान में लगातार बढ़ौतरी जारी है लेकिन सोमवार को मौसम ने करवट ली। इसकी वजह पहाड़ों पर एक्टिव वैस्टर्न डिस्टरबैंस है। सुबह के समय आसमान पर बादल छाए। कुछ समय के लिए ऐसे लगा कि बारिश होगी लेकिन बादल छटने के बाद सूरज निकला और लोगों को ठंड से राहत दिलाई। बात अगर आने वाले दिनों की करें तो मौसम माहिरों ने अनुमान जताया है कि 9 व 10 को एक बार फिर से मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी असर देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार भी है। सोमवार को दिन का तापमान 24.6 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 90 व शाम में 51 फीसदी रही।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें