Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: भतीजे के निधन पर दुबई से औलख के घर पहुंचे Yo Yo Honey Singh, दिनेश औलख से मिलकर हनी सिंह से छलके आंसू

November 2, 2026

जालंधर: भतीजे के निधन पर दुबई से औलख के घर पहुंचे Yo Yo Honey Singh, दिनेश औलख से मिलकर हनी सिंह से छलके आंसू

जालंधर: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव तलवाड़ की सड़क हादसे में रविवार अल सुबह मौत हो गई थी। वहीं इस घटना के बाद से पंजाबी कलाकार और डायरेक्टर दुख सांझा करने के लिए औलख के घर पहुंच रहे है। बीते दिन सोशल मीडिया के जरिए गायक व रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने भतीजे विदित ओलक के निधन पर शोक व्यक्त किया था। वहीं आज हनी सिंह दुबई से सीधा औलख के घर दुख सांझा करने पहुंचे है।

गायक हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने भतीजे के निधन की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक भावुक संदेश शेयर करते हुए लिखा ‘यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है… अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, कृपा करें।’ वहीं निधन के बाज आज वह दुबई से जालंधर पहुंचे। इस दौरान घर में जब वह स्पीड रिकार्ड के संचालक से मिले तो पिता दिनेश औलख फूट-फूट कर रोने लगे। वहीं हनी सिंह की आंखों में आंसू छलकने लग गए। इससे पहले आज पंजाबी गायिका गुरलेज अख्तर पहुंची, जहां उन्होंने परिवार के साथ दुख व्यक्त किया।

वहीं गायक कुलविंदर बिल्ला, अदाकार रवनीत सिंह, और हार्बी संघा विदित के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ दुख सांझा किया। इस दौरान हार्बी संघा ने कहा कि दिनेश भाई ने दिल के बहुत सच्चे बंदे है। उन्होंने नम आंखों से बताया कि आज उनकी पूरी जिंदगी उजड़ गई है। वहीं उन्होंने सरकार पर भी नराजगी जाहिर की। उन्होंने सरकार से अपील की कि हाईवे पर नगर निगम की जो ट्रॉली खड़ी होती है, वह गलत है। ट्रॉली पर रिफलेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगे होते तो ये हादसा टल सकता था। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वह हाईवे पर खड़ी ट्रालियों पर नजर रखे।

वहीं उन्होंने हादसे में बचे तीन युवकों की हालत ठीक होने पर भगवान का शुक्र अदा किया। साथ कहा कि हमारे पर माड़ा समय था, हमारे बच्चे चले गए। इस दौरान उन्होंने सरकार से अपील की कि वह साफ-सुथरा सड़क प्रदान करें। इस दौरान वह पत्रकारों के सामने रो पड़े। उन्होंने कहा कि घर पर जवान बच्चा हो और उसका ऐसे चले जाना पिता पर क्या बीते गई।

साथ ही उन्होंने कहा कि सिस्टम को लेकर धरने लगाए। साथ ही बताया कि दिवित घायल था, जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो अस्पताल वालों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। साथ ही उन्होंने तूड़ी वाले ट्रकों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। साथ ही उन्होंने भगवान से पिता को बल बख्शने की प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें