Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Abhishek Sharma बल्लेबाजों और Chakaravarthy गेंदबाजों की टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर

March 20, 2025

Abhishek Sharma बल्लेबाजों और Chakaravarthy गेंदबाजों की टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर

दुबई: भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ‘मिस्ट्री’ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टी-20 रैंकिंग में क्रमश: बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान कायम रखा। हाíदक पंड्या 252 अंक से हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं जिसमें नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी (233 अंक) दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के मार्क्‍स स्टोइनिस (210 अंक) तीसरे स्थान पर हैं। तिलक वर्मा और भारत के टी-20 अंतर्राष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 5वें नंबर पर काबिज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हैड 856 रेटिंग अंक लेकर बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं जिसमें इंगलैंड के फिल सॉल्ट 815 अंक से तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। अभिषेक के 829, तिलक वर्मा के 804 और सूर्यकुमार के 739 रेटिंग अंक हैं। गेंदबाजी सूची की अगुवाई वैस्ट इंडीज के अकील हुसैन (707 अंक) कर रहे हैं जिसमें चक्रवर्ती (706 अंक) उनसे महज एक अंक पीछे हैं और इंगलैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद (705 अंक) से एक अंक आगे हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा (700) और ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा (694 अंक) इनसे पीछे हैं।

भारत के रवि बिश्नोई 674 अंक से छठे स्थान पर हैं जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 653 अंक से 9वां स्थान बरकरार रखा है। जहां तक भारतीय खिलाड़ियों का संबंध है तो उनके स्थान में बदलाव नहीं हुआ है क्योंकि टीम ने जनवरी-फरवरी में घरेलू मैदान पर इंगलैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद से इस प्रारूप का कोई मैच नहीं खेला है। न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट और फिन एलेन की सलामी जोड़ी के अलावा गेंदबाज जैकब डफी को काफी फायदा मिला है। सिफर्ट 20 पायदान की छलांग से 13वें स्थान पर जबकि एलेन 8 पायदान के लाभ से 18वें स्थान पर पहुंच गए। जैकेब डफी 23 पायदान के फायदे से करियर की सर्वश्रेष्ठ 12वीं रैंकिंग पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकाबंदी, कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें