Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर: मोदी ने football team की एशियाड में भागीदारी पर की चर्चा

July 28, 2023

भारतीय प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर: मोदी ने football team की एशियाड में भागीदारी पर की चर्चा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम की भागीदारी की पुष्टि को देश में खेल के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर बताते हुए कहा कि इससे आने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। खेल मंत्रालय के चयन मानदंडों में ढील देने के फैसले के बाद भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम चीन के हांगझोउ में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भाग लेगी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने पहले भारतीय फुटबॉल टीमों को इस आधार पर खेलों में भेजने से इनकार कर दिया था कि वे एशिया में शीर्ष आठ देशों की रैंकिंग में शामिल नहीं थीं।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने खेल मंत्रालय से दोनों टीमों को इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने देने की अपील की थी। वहीं राष्ट्रीय सीनियर टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने भी मोदी के हस्तक्षेप की मांग की थी। एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे के ट्वीट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बहुत अच्छी खबर है। इससे खेल में उभरती प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें