Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rohit Sharma अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं

April 13, 2024

Rohit Sharma अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं

दिल्ली: आईपीएल 2024 का सीजन शुरू हो चुका है और सभी टीमों ने लगभग अपने आधे मैच खेल लिए हैं। अगले सीजन के लिए मेगा नीलामी होनी है, लेकिन उससे पहले ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक बड़ा दावा किया है। वॉन का मानना है कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अगले साल से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ शायद सिर्फ इसी सीजन ही सीएसके की कप्तानी करेंगे।

वॉन ने कहा कि रोहित शर्मा धोनी के सही विकल्प हो सकते हैं। वॉन का कमेंट उस वक्त सामने आया है जब धोनी के आईपीएल करियर को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल है और इसके बाद वह इस टूर्नामेंट को अलविदा कह देंगे। मालूम हो कि आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की कमान संभाली थी। गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके का इस सीजन प्रदर्शन ठीक रहा है और टीम ने अबतक पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें