Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shubman Gill को मिली अस्पताल से छुट्टी, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल

October 10, 2023

Shubman Gill को मिली अस्पताल से छुट्टी, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल

नई दिल्ली : डेंगू से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के प्लेटलेट एक लाख से नीचे गिरने के कारण उन्हें चेन्नई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिन्हें छुट्टी मिल गई है हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में उनका खेलना मुश्किल है। पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंगू संक्रमित पाया गया था। वह बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल सके थे।

पढ़ें बड़ी खबरें : आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त AIG राजजीत को बड़ी राहत

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘शुभमन को चेन्नई में टीम होटल में ड्रिप चढाई जा रही थी लेकिन उनके प्लेटलेट गिरकर 70000 हो गए । एक बार एक लाख से नीचे प्लेटलेट जाने पर अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है । प्लेटलेट एक लाख से ऊपर जाने पर उसे छुट्टी मिल जायेगी।’ समझा जाता है कि गिल को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और भारतीय टीम के डॉक्टर रिजवान उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए हैं।

पढ़ें बड़ी खबरें : जालंधर:देर रात आए तूफान ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से हुआ नुकसान

डेंगू शरीर को कमजोर कर देता है और उससे उबरने में समय लगता है । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि उनकी प्राथमिकता यह देखना है कि गिल जल्दी से ठीक हो जाये। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कहा था, ‘‘मुझे उसके लिये बुरा लग रहा है । मैं पहले इंसान हूं तो मैं चाहूंगा कि वह जल्दी ठीक हो जाये। यहां कप्तान की तरह नहीं सोच रहा हूं कि गिल को कल खेलना चाहिये। वह युवा है और उम्मीद है कि जल्दी ठीक होगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें