Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोरखपुर में 22 से शुरु होगी सब जूनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता

October 17, 2024

गोरखपुर में 22 से शुरु होगी सब जूनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता

गोरखपुर: गोरखपुर की मेजबानी में रामगढ़ताल में 22 से 26 अक्टूबर तक होने वाली सब जूनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों, अतिथियों और टीम स्टाफ के लिए शहर के होटलों और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 106 कमरे बुक कराए जाएंगे।

चैंपियनशिप के आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक करते हुए मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि यहां खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत रोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन गत वर्ष हो चुका है। इस बार भी आयोजन ऐसा होगा कि रामगढ़ताल में जल क्रीड़ा की प्रतियोगिताओं की नई श्रृंखला शुरू हो जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें