Under 19 World Cup: जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम 17 जनवरी को अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। आपको बता दे कि इस मैच में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश अंडर-19 टीम से होगा। भारत की कप्तानी आयुष म्हात्रे के हाथों में है, जबकि बांग्लादेश की कमान अजीजुल हकीम तमीम संभाल रहे हैं।
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार जीत के साथ की थी और अब उसका लक्ष्य लगातार दूसरी जीत दर्ज करना होगा। बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय प्रशंसकों की नजरें एक बार फिर तेज गेंदबाज हेनिल पटेल और युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी।
अमेरिका के खिलाफ दमदार जीत से बढ़ा आत्मविश्वास
भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को हराकर अभियान की जोरदार शुरुआत की थी। बारिश से प्रभावित इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिकी टीम 107 रन पर सिमट गई थी। भारत की ओर से हेनिल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। इसके बाद डकवर्थ-लुईस नियम के तहत मिले 96 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें : मधेपुरा-वीरपुर नेशनल हाईवे-106 पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
IND U19 vs BAN U19: मैच कब, कहां और कैसे देखें
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला 17 जनवरी को जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगी, जबकि टॉस 12:30 बजे किया जाएगा।
इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं, भारत में इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।
संभावित प्लेइंग स्क्वॉड
भारत अंडर-19 टीम:
आयुष म्हात्रे (कप्तान), डी दीपेश, मोहम्मद एनान, वैभव सूर्यवंशी, आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह
ये भी पढ़ें : ईरान पर हमले की अटकलों के बीच ट्रंप के बदले सुर, ईरानी नेतृत्व को कहा ‘Thank you ’
बांग्लादेश अंडर-19 टीम:
अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), जवाद अबरार, समिउन बसीर रतुल, शेख परवेज जिबोन, रिजान होसन, शहरिया अल अमीन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, साद इस्लाम रजिन, अल फहद, शहरयार अहमद, इकबाल हुसैन, फरीद हसन फैसल, कलाम सिद्दीकी अलीन, रिफत बेग
मेष: दिन शुभ रहेगा...