-
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों गुरुग्राम में अपनी आने वाली फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात कॉलेज के दिनों के म्यूजिक टीचर प्रोफेसर सोम दत्त बट्टू से हुई, जिसने उन्हें भावुक कर दिया। अनुपम खेर ने इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।.