-
पटना : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां दाउदनगर में तेज रफ्तार कार सोन नहर में गिरने से कार में सवार पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की आवाज़ सुन कर नज़दीकी लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन शुरुआत में पता नहीं चला कि क्या हुआ है।.