-
मुंबई: बंगाल के अनुभवी खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ आगामी चार दिवसीय मैच के लिए शनिवार को 13 सदस्यीय भारत ‘ए’ टीम का कप्तान चुना गया। इंग्लैंड लायंस की टीम भारत दौरे पर इस मैच से पहले दो दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी जो 12-13 जनवरी को अहमदाबाद में होगा।