-
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया लिमिटेड और इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) को क्रमशः 470 और 500 विमानों के आयात के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। एयरलाइन और मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के बीच वाणिज्यिक प्रकृति के होने के कारण इन विमानों के अधिग्रहण की लागत के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है।.