-
बठिंडा: जिले में नशे की समस्या और HIV/AIDS की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने जिला स्तरीय AIDS टास्क कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में आने वाले मरीजों की AIDS जांच सुनिश्चित की जाए।.