-
चंडीगढ़: पंजाब में एक व्यक्ति को दो लाख 15 हजार रुपये मूल्य की जाली मुद्रा और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपी जरमन सिंह को अमृतसर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया.