-
बेंगलुरु: भारत की पुरुष हॉकी टीम 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखने के उद्देश्य के साथ हांगझोउ के लिए रवाना हुई। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगा। भारत को पूल ए में पाकिस्तान, जापान, बांग्लादेश, सिंगापूर और उज्बेकिस्तान के साथ रखा.