-
खेल डेस्क: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा नुकसान हुआ है। टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे अब पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने बताया कि 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते समय आयुष के बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लग गई।.