-
दुबईः भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को मंगलवार को आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए नामांकन मिला है। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे पुरस्कार की दौड़ में तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक इस साल में विभिन्न प्रारूपों में तीन शतक और दो अर्धशतक लगा दिए.