-
CM Bhagwant Mann चंडीगढ़ : पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” लगातार तेज़ी पकड़ रही है। अभियान के 157वें दिन भी राज्य पुलिस और प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया। कुल 397 छापेमारी अभियानों के दौरान 180 से अधिक टीमों ने 437 लोगों की जांच की और 89 एफआईआर दर्ज की.