-
नेशनल डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में राज्य के सभी लोगों को मुफ़्त बिजली दी जाएगी और 1 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। ये ऐलान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मोतिहारी में एक जनसभा के दौरान किया।.