-
नई दिल्ली: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो की सिंधु जल संधि पर की गई धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। पाटिल ने कहा कि भारत झूठे या आक्रामक बयानों से नहीं डरता और कोई भी धमकी भारत को अपनी नीति बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकती।.