-
लुधियाना: ताजपुर रोड स्थित विश्वकर्मा नगर में घर के अंदर दिव्यांग बुजुर्ग का शव मिला। घर के गेट पर ताला लगा था। बुजुर्ग की मौत के बाद जब बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर सात के एसएचओ भूपिंदर सिंह खुद मौके पर पहुंचे.