-
मुंबई: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। हालांकि, विदेशी कोषों की सतत निकासी की वजह से शेयर बाजारों ने बाद में अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 216.07 अंक की बढ़त के साथ 65,436.10 पर पहुंच गया।.