-
पेरिस: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ भारत और यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार करार (एफटीए) वार्ता की प्रगति पर चर्चा की है। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोयल यहां भारत-फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) की गोलमेज बैठक में भाग लेने आए हैं।.