-
नई दिल्ली: बीते सप्ताह दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में कारोबार का मिला-जुला रुख देखने को मिला और सरसों तेल (दादरी) में मामूली सुधार के अलावा सोयाबीन तेल, मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पाम (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में मजबूती आई। दूसरी ओर, सरसों तिलहन तथा सरसों पक्की-कच्ची घानी तेल और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।.