-
बेंंगलुरु: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जल्द ही एप्पल फोन बनाए जाएंगे जिससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। ट्विटर पर मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, ‘‘राज्य में जल्द ही एप्पल फोन बनाए जाएंगे। लगभग 1 लाख नौकरियां सृजित करने के अलावा, यह कर्नाटक के लिए बहुत सारे अवसर पैदा करेगा।’’.