-
नेशनल डेस्क: भारत में बैंक धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से डिपोर्ट करके भारत ला लिया है। चंडोक पर अमेरिका में एक अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी योजना चलाने का आरोप था, जिसमें बुजुर्गों की जमा पूंजी से ठगी की गई थी।.