-
बठिंडा : बठिंडा जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इस वर्ष जनवरी से अगस्त महीने तक ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर कुल 54,339 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इन चालानों के जरिए कुल 1,04,87,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।.