-
Char Dham Yatra postponed : उत्तराखंड प्रशासन ने भारी बारिश के अलर्ट के बीच रविवार, 29 जून को चार धाम यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए स्थगित कर दिया है। भारी बारिश के लिए भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ऑरेंज अलर्ट के बाद तीर्थयात्रियों को हरिद्वार में ही रोकने के निर्देश जारी किए गए.