-
ग्रेट ब्रिटेन की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यानी सीपीजीबी (एमएल) की उपाध्यक्ष ज्योति बरार ने हाल ही में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चीन जन-केंद्रित आधुनिकीकरण प्रक्रिया को बढ़ावा दे रहा है। चीनी शैली का आधुनिकीकरण टिकाऊ होने के साथ मनुष्य और प्रकृति के बीच संतुलन को दर्शाता है।.