-
पंजाब डेस्क। पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई इलाके प्रभावित हुए हैं। सड़क संपर्क टूट जाने की वजह से कई गांवों में लोग फंसे हुए थे। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में सरकार ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन के जरिए राहत सामग्री पहुंचाने का काम शुरू किया है।.