-
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (16 नवंबर) को पीतमपुरा इलाके में तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की। उनका कहना है कि इससे यात्रियों को जगह पहचानने में आसानी होगी और स्थानीय लोगों की पहचान को भी सम्मान मिलेगा। यह घोषणा हैदरपुर गांव में आयोजित ‘श्रेष्ठ भारत संपर्क यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान की गई।.